गूगल एडसेंस से पैसे कैसे कमाएं | Google Adsense se paise kaise kamaye | How To Earn Money From Google AdSense |
अगर आप भी घर बैठे अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप से ऑनलाइन काम करके पैसा कमाना चाहते हैं तो यह पोस्ट
शुरू से लास्ट तक जरूर पढ़ें और इस पोस्ट में हम आपको वह सारे मेथड बताएंगे जिससे आप घर बैठे ऑनलाइन काम करके पैसा कमा सकते हैं
विषय सूची
- गूगल ऐडसेंस की शुरुआत ( Start of google adsense )
- गूगल ऐडसेंस है क्या ? ( What is google adsense )
- गूगल ऐडसेंस आपको पैसे क्यों देता है ? ( Why does google adsense give you money )
- गूगल ऐडसेंस से पैसे कैसे कमाए ? ( How to make money with google adsense )
- 5 से 7 दिनों में गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल कैसे लें ( How to approve Google Adsense in 5 to 7 days )
#1 गूगल ऐडसेंस की शुरुआत
गूगल एडसेंस है क्या?
जैसे कि इसके नाम से पता चलता है की ऐडसेंस भी गूगल का पार्ट है इसलिए इसको गूगल ऐडसेंस कहा जाता है जिसके माध्यम से लोग घर बैठे ऑनलाइन काम करके पैसा कमाते है
गूगल ऐड्स से किसी भी प्लेटफार्म पर जो विज्ञापन आता है
किसी website या फिर वीडियो में जो ऐड आते है उन सभी को मैनेज करता है एडसेंस
अगर साधारण भाषा में कहें तो आप यूट्यूब पर काम करें या फिर वेबसाइट पर दोनों की जो कमाई होती है वह आपकी ऐडसेंस में ही होती है वहां से आपका जो पैसा है वह मेरे अकाउंट में ट्रांसफर होता है तो अगर आप भी कमाई करना चाहते हैं तो यह पोस्ट पूरा पढ़ें।
#2 गूगल ऐडसेंस आपको पैसे क्यों देता है
अब यदि आप गूगल ऐडसेंस के बारे में समझ गए हैं तो यह भी समझ लीजिए कि यह आखिर हमें पैसे क्यों देता है?
जब आप गूगल पर जाकर किसी भी चीज को सर्च करते हैं
या फिर किसी वेबसाइट पर किसी पोस्ट को पढ़ गए होते हैं या फिर आप यूट्यूब पर कोई वीडियो देख रहे होते हैं तो उस पर आने वाला विज्ञापन से लोगों की कमाई ( Earning ) होती है।
जिन लोगों की वेबसाइट या फिर यूट्यूब चैनल पर विज्ञापन दिखाया जाता है। उन्हें इसका पैसा भी दिया जाता है
#3 क्या गूगल उन्हें अपने पास से पैसा देता है :
गूगल किसी को भी अपने पास से एक भी पैसा नहीं देता है फिर उसके पास यह पैसा कहां से आता है यह भी जान ले कि जिस किसी को विज्ञापन करवाना होता है तो वह अपना गूगल पर एक अकाउंट बनाता है
उस विज्ञापन या प्रचार के लिए गूगल को पैसा मिलता है और वह वही पैसा जिस भी वीडियो में या फिर वेबसाइट पर अपना विज्ञापन दिखाता है तो वह उसके मालिक को कुछ पैसे देता है यानी कि कह सकते हैं मिले हुए ₹100 में से ₹30 में खुद रख लेता है और ₹70 बांट देता है
गूगल ऐडसेंस के बारे में अब आप पूरी तरह से जान चुके होंगे
अब आगे बात करते है कि एडसेंस से पैसे कैसे कमाएं
#4 गूगल ऐडसेंस से पैसे कैसे कमाए ?
- यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए
- वेबसाइट से पैसे कैसे कमाए
- सबसे पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि आपको अपने ऐडसेंस अकाउंट को यूट्यूब से लिंक करना है उसके लिए आपको कुछ Step को फॉलो करना होगा और साथ ही साथ आपको यूट्यूब और ऐडसेंस अप्रूवल के लिए एक की प्राइवेसी पॉलिसी का भी ध्यान में रखना है
- सबसे पहले आपको अपना एक यूट्यूब चैनल बनाना है यदि आपके पास पहले से ही यूट्यूब चैनल है तो बहुत अच्छी बात है नहीं तो आप एक युटुब चैनल क्रिएट कर ले ( Youtube Channel kaise banye )
- अब आपका चैनल क्रिएट होने के बाद आपको उस पर अपने रुचि या आप अपने इंटरेस्ट के आधार पर अपने चैनल पर वीडियो अपलोड करते रहें साथ ही आपको यूट्यूब के प्राइवेसी पॉलिसी को भी ध्यान में रखना हैं।
- जब आपका चैनल यूट्यूब के क्राइटेरिया को पूरा कर लेगा तो आपको ऐडसेंस के लिए अप्लाई करना है जैसे की अभी जो यूट्यूब का क्राइटेरिया है वह अंतिम 365 दिन में 1000 सब्सक्राइब और 4000 घंटे बाद टाइम के बाद ऐडसेंस को अप्लाई करने के लिए योग हो जाते हैं।
- अगर अगर आप सभी प्राइवेसी पॉलिसी को फॉलो करते हैं तो आपको ऐडसेंस का अप्रूवल भी मिल जाएगा
- अब ऐड करके अप्रूव हो जाने के बाद आपका ऐडसेंस आपकी यूट्यूब से कनेक्ट हो जाएगा और आप के वीडियो पर एड्स आना शुरू हो जाएगी जिससे कि आपकी कमाई शुरू हो जाएगी
- ध्यान रहे आप के वीडियो पर जितने ज्यादा views आएंगे उतनी ही ज्यादा आपकी कमाई होगी
- लेकिन आपको विशेष ध्यान यह भी रखना है कि आपको खुद जाकर उन वीडियो को नहीं देखना है अन्यथा आपका ऐडसेंस अकाउंट Disable (अक्षम) कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें.....
Website कैसे बनाए और पैसे कमाएं
वेबसाइट से पैसे कैसे कमाए
- सबसे पहले आपको गूगल पर Blogger या Wordpress पर जाकर अपनी वेबसाइट Create करना है
- अब आप यदि आप दो Domain खरीदना चाहे तो खरीद सकते हैं जिससे आपको ऐडसेंस का अप्रूवल लेने में आसानी होगी
- यहां पर भी आपको ऐडसेंस की प्राइवेसी पॉलिसी ( Privacy Policy ) का पूरा ध्यान रखना है तभी आप ऐडसेंस का अप्रूवल ले पाएंगे
- वेबसाइट बनाने के बाद आपको उसमें कुछ पोस्ट लिखनी है कम से कम 15 से 20 पोस्ट लिखें साथ ही इन बातों का भी ध्यान रखें कि आपने जो भी पोस्ट लिखे हैं वह कॉपी पेस्ट नहीं होना चाहिए वह पूरी तरह से यूनिक होना चाहिए यानी जिसे आपने स्वयं लिखा हो।
- आपके ब्लॉगर या वर्डप्रेस पर जो वेबसाइट आपने बनाई है उसमें Contact Us, About Us, Privacy Policy, Disclaimer, Sitemap जैसी Pages होना जरूरी है तभी आप गूगल ऐडसेंस का Approval ले पाएंगे
- अब यह सारी चीजें होली के बाद आपको यहां पर भी ऐडसेंस के अकाउंट ( AdSense Account ) बना लेना है और उसके बाद आपकी वेबसाइट से भी कमाई आपकी शुरू हो जाएगी यहां पर भी जितना ट्राफिक आपके वेबसाइट पर आएगा यदि जितने लोग जितने ज्यादा लोग आपकी वेबसाइट पर विजिट (Visit) करेंगे उतने ही ज्यादा पैसे मिलेंगे ।
#5. 5 से 7 दिनों में गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल कैसे लें
तो यहां पर मैं कुछ ऐसे टिप्स बताऊंगा जिससे 5 से 7 दिनों में गूगल ऐडसेंस का प्रबल आपको 💯 मिल जाएगा
- एक अच्छे Domain Name का चुनाव करें Choose a good domain name
- Blog क्वालिटी कंटेंट लिखें Write Blog Quality Content
- गूगल पब्लिशर पॉलिसी की नीतियों का पालन करें Follow Google Publisher Policy policies
- ब्लॉग में इमेज का इसका इस्तेमाल जरूर करें Make sure to use the image in the blog
- किसी अन्य Ad नेटवर्क का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें Do not use any other Ad Network at all
मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों में भी शेयर करें और यदि आपका कोई सुझाव या प्रश्न हो नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं
धन्यवाद मिलते हैं एक नई पोस्ट के साथ तब तक के लिए जय हिंद दोस्तों
